काजोल और अजय देवगन ने फिल्म 'हलचल' (1995), 'इश्क' (1997), 'प्यार तो होना ही था' (1998), 'दिल क्या करे' (1999) 'राजू चाचा' (2000), 'यू मी और हम' (2008) और 'टूनपुर का हीरो' (2010) में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे- बेटी न्यासा और बेटा युग हैं।