अजय देवगन
- फोटो : social media
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पत्रकारों ने अजय देवगन से सवाल किया कि- क्या दर्शकों को अट्रैक्ट करने के लिए द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनाना बेस्ट आइडिया है? तब अजय ने कहा- नहीं, ऐसा नहीं है, ये सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। अजय ने आगे कहा- मैंने पहले भी फिल्में की हैं, 'लेजेंड ऑफ भगत सिंह' ये सब कहानियां इतनी इंस्पिरेशनल होती हैं कि आप वैसा फिक्शन दोबारा नहीं लिख सकते।