साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल आ रहा है। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होनी थी। मगर, इसकी रिलीज डेट अचानक टल गई। फिर कहा गया कि यह फिल्म सितंबर में आएगी। मगर, आज मेकर्स की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी में पता चला है कि दर्शकों को अभी इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म कब रिलीज होगी? चलिए जानते हैं