बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाने के बाद ओटीटी का रुख कर रहे हैं। आज के समय में दर्शक फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं। दर्शकों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए ही बॉलीवुड स्टार्स भी ओटीटी की दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं। कई ऐसे अभिनेता भी हैं जो फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ ओटीटी पर भी राज करने में सफल रहे और एक वेब सीरीज के लिए करोड़ों फीस ले रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अजय देवगन
- फोटो : social media
अजय देवगन
अजय देवगन ने साल 2023 में ओटीटी दुनिया में कदम रखा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' में एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया था। सीरीज के लिए अजय ने भारी भरकम फीस वसूल की और ओटीटी पर सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर बन गए।
विज्ञापन
3 of 6
सैफ अली खान
- फोटो : social media
सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान ने नेटफ्लिक्स शो 'सेक्रेड गेम्स' सीजन एक से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता को 15 करोड़ रुपए की फीस मिली थी। डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी की 'सेक्रेड गेम्स' पहली ओरिजिनल देसी वेब सीरीज मानी जाती है।
4 of 6
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी भी ओटीटी के सबसे महंगे अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने राज एंड डीके के शो 'द फैमिली मैन' के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद पंकज त्रिपाठी ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। अभिनेता 'सेक्रेड गेम्स' (सीजन 2) और 'मिर्जापुर' जैसी सीरीज में नजर आ चुके हैं। पंकज त्रिपाठी को लोग उनकी परफेक्ट अदाकारी के लिए जानते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को 'सेक्रेड गेम्स' के लिए 12 करोड़ रुपए और 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन के लिए फीस के तौर पर 10 करोड़ रुपए दिए गए थे।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी महंगे अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेता भी एक वेब सीरीज के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।