अजय देवगन का नाम लेते ही हमेशा एक गंभीर दमदार एक्टर की छवि उभरती है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है। अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'रेड' का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें वह एक ईमानदार इनकम टैक्स अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं अजय देवगन के ऐसे ही 5 दमदार किरदार जो उन्होंने पर्दे पर निभाए।