फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेड' से पहले भी बॉक्स आफिस पर ये 5 दमदार लुक दिखा चुके हैं अजय, सबूत भी देख लो

Tue, 06 Feb 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ajay devgn
अजय देवगन का नाम लेते ही हमेशा एक गंभीर दमदार एक्टर की छवि उभरती है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई है। अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'रेड' का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें वह एक ईमानदार इनकम टैक्स अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं अजय देवगन के ऐसे ही 5 दमदार किरदार जो उन्होंने पर्दे पर निभाए।
विज्ञापन

2 of 6
ajay devgn
साल 2002 में आई 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित है। राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य किरदार निभाया था। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

3 of 6
ajay devgn
2003 में आई प्रकाश झा निर्देशित गंगाजल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की। यह फिल्म बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जिसमें अजय देवगन ने एक ईमानदार पुलिसवाले एसपी अमित कुमार का रोल किया।

4 of 6
ajay devgn
2011 में रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम' तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम बने थे। वह अपने गांव शिवागढ़ में अधिकतर परेशानियों को सुलझाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ajay devgn
एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन ने जस्सी रंधावा नाम के एक सरदार का किरदार निभाया। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त मुख्य रोल में थे। दीवाली 2012 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
satyagraha
'सत्याग्रह' प्रकाश झा द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और अमृता राव हैं। सत्याग्रह', भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के साल 2011 में किए गए आंदोलन पर आधारित है। 2013 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल अन्ना हजारे से प्रेरित था तो वहीं अजय देवगन उस वक्त अन्ना के सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल बने थे, हालांकि प्रकाश झा ने हमेशा इसका खंडन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें