'फूल और कांटे'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बेनाम’ का ही नाम बदलकर बाद में ‘नाम’ कर दिया गया। और, अब ये फिल्म उसी तारीख 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही है, जिस दिन 33 साल पहले अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ रिलीज हुई थी। गौरतलब यहां ये भी है कि फिल्म ‘बेनाम’ की शूटिंग साल 2004 में हो चुकी है और तभी से इसकी रिलीज अटकी रही है। फिल्म की हीरोइन समीरा रेड्डी हैं और इसमें भूमिका चावला की भी अहम भूमिका बताई जा रही है। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। ये फिल्म सबसे पहले साल 2013 में सुर्खियों में आई थी, जब अजय देवगन से इस फिल्म की रिलीज में मदद करने की गुहार इसके निर्माताओं ने लगाई थी।