फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन ही मुंह के बल गिरी अजय देवगन और माधुरी की 'टोटल धमाल', कलेक्शन में भारी गिरावट

Tue, 26 Feb 2019 01:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Total Dhamaal - फोटो : file photo
अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी 17 साल बाद एक बार फिर से 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) फिल्म में नजर आ रही है। रिलीज के 3 दिन तक इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा हालांकि चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई। इस फिल्म ने 3 दिनों की अपेक्षा चौथे दिन कम कलेक्शन जुटाया है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक यह फिल्म इस हफ्ते 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
total dhamaal - फोटो : file photo
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) का कलेक्शन सोमवार को बेहद कम रहा। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'टोटल धमाल' फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़, दूसरे दिन 20.40 करोड़, तीसरे दिन 25.50 करोड़ और चौथे दिन का कलेक्शन 9.85 करोड़ रहा। यानी कि 'टोटल धमाल' फिल्म (Total Dhamaal) अब तक कुल 72.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इन आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन में 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) का कलेक्शन चौथे दिन सबसे कम रहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
total dhamaal - फोटो : file photo
तरण आदर्श के मुताबिक यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है। खास तौर पर बच्चे इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं जिसकी वजह इस फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगना है। इसके साथ ही टिकट का साधारण किराया होना भी फिल्म के लिए कही न कही फायदा दे रहा है। इस फिल्म को भारत के अलावा विदेश में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि विदेशों में पहले दिन फिल्म ने कुल 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया।

 

4 of 5
total dhamaal - फोटो : file photo
'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) फिल्म को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया है क्योंकि इसमें कई जानवरों को दिखाया गया है। फिल्म के कई सीन देश से बाहर जाकर रियल लोकेशंस पर शूट किए गए हैं। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज की तीसरी फिल्म है। धमाल फिल्म साल 2007 में 'धमाल' बनी थी और इसका सीक्वल 2011 में बना था जिसका नाम 'डबल धमाल' था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
total dhamaal - फोटो : file photo
दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) की बात करें तो इसका बजट 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को देश में कुल 3700 स्क्रीन और ओवरसीज में 786 स्क्रीन मिले हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि यह फिल्म आने वाले दिनों में कितना कलेक्शन कर पाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें