फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की रियल लाइफ आइकॉनिक जोड़ियां, जो शूटिंग के दौरान एक दूसरे से कर बैठे प्यार

Mon, 21 Dec 2020 08:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रियल लाइफ कपल - फोटो : इंस्टाग्राम
पर्दे पर कई फिल्मी जोड़ियां बेहद हिट रही हैं जिन्हें फैंस बार बार एक साथ देखना चाहते हैं। वहीं इनमें से कई जोड़ियां असल जिंदगी में भी कपल बन गए। इसी कड़ी में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेट पर काम के दौरान एक दूसरे से प्यार कर बैठे।
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच नजदीकियां फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला के दौरान बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने साथ में फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत की। रणवीर और दीपिका की एक और फिल्म 83 रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 7
काजोल, अजय देवगन - फोटो : instagram
बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक अजय देवगन और काजोल ने 1995 में फिल्म हलचल की। इस फिल्म ने दोनों को करीब ला दिया। साल 1999 में कपल ने सात फेरे लिए। अजय और काजोल ने साथ में फिल्म दिल क्या करे, यू मी और हम, तानाजी: द अनसंग वॉरियर्स में काम किया।
 

4 of 7
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना कपूर, सैफ अली खान के प्यार में पड़ीं। उस वक्त दोनों फिल्म टशन में काम कर रहे थे, जहां उन्हें ज्यादा वक्त गुजारने का मौका मिल गया। बाद में उन्होंने फिल्म कुर्बान कीं।
विज्ञापन

5 of 7
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय के अफेयर की चर्चा विवेक ओबेरॉय के साथ रही। हालांकि इस पर कभी भी दोनों पक्षों की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया। साल 2006 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साथ में फिल्म गुरु की। शूटिंग के दौरान ही उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। बाद में उन्होंने रावन, उमराव जान और धूम 2 साथ में की।
विज्ञापन

6 of 7
सोहा अली खान और कुणाल खेमू - फोटो : instagram
कुणाल खेमू और सोहा अली खान को पहली दफा देखते ही प्यार हो गया हो ऐसा नहीं था। उन्होंने साथ में फिल्म ढूंढ़ते रह जाओगे, 99 और गो गोवा गॉन की। सेट पर वक्त बिताने के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वह एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : twitter: @SonyTV
रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा की डेब्यू फिल्म तुझे मेरी कसम थी। पहली ही फिल्म में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। साल 2012 में कपल ने सात फेरे लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें