फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय ने खोल दिया राज, इस चीज से लगता है 'सबसे ज्यादा डर'

Tue, 25 Oct 2016 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' के बीच तनातनी को देखते हुए अभी तक लोगों को यही लग रहा होगा कि ऐक्टर अजय देवगन को करण जौहर और उनकी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से डर लगा हुआ है। लेकिन एक मिनट..जो लोग ऐसा सोच रहे हैं उन्हें हमारी ये खबर पढ लेनी चाहिए।
विज्ञापन

जब अपनों ने ही डराया अजय देवगन को

2 of 5
अजय देवगन करण जौहर या उनकी फिल्म से नहीं डर रहे हैं क्यूंकि अगर ऐसा होता तो वो फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान को शिवाय के बारे में नेगेटिव रिव्यू देने के लिए करण द्वारा दी गई 25 लाख की रिश्वत के लिए इन्वैस्टीगेशन की डिमांड ना करते। दरअसल अजय को डर है अपनों को खो देने का, अपनों से दूर होने का।
विज्ञापन

जब अपनों ने ही डराया अजय देवगन को

3 of 5
हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपने डर के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि उनका सबसे बड़ा डर अपनों को खोने का डर है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऊंचाई से भी बेहद डर लगता है।

जब अपनों ने ही डराया अजय देवगन को

4 of 5
तो अब इस खुलासे के बाद उम्मीद है उन लोगों की उत्सुकता शांत हो गई होगी जिन्हें ये लग रहा था कि अजय देवगन करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की पॉप्यूलैरिटी और 'शिवाय' के साथ हो रही उसकी रिलीज़ से डरे हुए हैं।

बेशक अजय और करण जौहर की बीच अब रिश्तों के बीच खटास आ गई हो पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि उन्हें करण या उनकी फिल्म से किसी तरह का खौफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अपनों ने ही डराया अजय देवगन को

5 of 5
करण जौहर और अजय देवगन, दोनो की ही फिल्में 28 अक्टूबर को साथ रिलीज़ होने जा रही हैं और उम्मीद है कि दोनों ही फिल्में ना सिर्फ अच्छा कारोबार करेंगी बल्कि दर्शकों के लिए भी दिवाली की अच्छी सौगात साबित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें