फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरी और मणिकर्णिका के साइडइफेक्ट्स, अजय देवगन की तानाजी अब इस साल नहीं होगी रिलीज

Sun, 24 Mar 2019 02:36 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
तानाजी - द अनसंग वारियर
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका को बॉक्स ऑफिस पर मिली औसत कामयाबी और अक्षय कुमार की पीरियड फिल्म केसरी के पहले वीकएंड का कलेक्शन उम्मीदों के मुताबिक न होने के चलते मिस्टर भरोसेमंद अजय देवगन ने अपनी पीरियड फिल्म तानाजी- द अनसंग वारियर को अब साल 2018 में रिलीज नहीं करने का फैसला किया है। ये फिल्म इस साल 22 नवंबर को रिलीज होनी थी। तानाजी की रिलीज को लेकर हुए इस फैसले से कुछ और फिल्मों की रिलीज होने की तारीखें भी बदल गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तानाजी - द अनसंग वारियर
अजय देवगन ने पिछले साल मशहूर मराठा योद्धा तानाजी की बायोपिक पर फिल्म बनाने का एलान किया था। निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म में काजोल और सैफ अली खान की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म की शूटिंग भी करीब करीब पूरी हो चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक पीरियड फिल्मों के लिए ये साल अब तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। इसी के चलते शिवाजी की कहानी से शुरू होकर हिंदुत्व की मौजूदा स्थिति पर प्रस्तावित फिल्म भगवा ध्वज शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।
विज्ञापन

3 of 4
Manikarnika - फोटो : youtube
इसके बाद कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने भी उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं किया और अब एक और पीरियड फिल्म केसरी को लेकर भी वितरकों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। तानाजी फिल्म में मशहूर म्यूजिक कंपनी टी सीरीज का पैसा लग रहा है। टी सीरीज अजय देवगन की एक और फिल्म दे दे प्यार दे की रिलीज की तारीख भी पिछले महीने बदल चुकी है। अब खबर तानाजी को लेकर आई है। तानाजी 22 नवंबर 2018 की बजाय अभ 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
टीसीरीज ने 22 नवंबर को अब अपनी ही एक और फिल्म पागलपंती को रिलीज करने का फैसला किया है जो पहले 6 दिसंबर को रिलीज हो रही थी। 6 दिसंबर की खाली हुई तारीख पर टी सीरीज ने कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति, पत्नी और वो को रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में पूरा हो चुका है। इसका अगला शेड्यूल कानपुर और लखनऊ में बारिश खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें