आज यानी 16 मार्च को अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेड' रिलीज हो गई। फिल्म में अजय के अपोजिट इलियाना डिक्रूज हैं। अजय का रोल फिल्म में इनकम टैक्स ऑफिसर का है। फिल्म का सब्जेक्ट काफी दमदार बताया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अजय देवगन
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित है। अजय देवगन की डायलॉग डिलीवरी के दीवाने फैंस ने शुरुआती शोज में 40 से 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है।
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन
सिंगल थियेटर्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। खास बात है कि रेड सिर्फ 70 करोड़ के छोटे बजट पर बनी फिल्म है।
4 of 5
अजय देवगन
ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 8 से 9 करोड़ रुपए तक जा सकता है। वीकेंड तक फिल्म के 30-35 करोड़ कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेड पंडितों ने फिल्म को अच्छा रिव्यू दिया है।
फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने एक नया पैतरा अपनाया है। टीम ने एक कॉन्टेस्ट शुरू किया। जिसमें अपनी सेल्फी 'रेड' की टिकट के साथ शेयर करनी होगी और आपको अजय देवगन से मिलने का मौका मिल सकता है।