फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की 'रेड' से हिला बॉक्स ऑफिस, 'पैडमैन' और 'पद्मावत' को टक्कर दे कमा डाले इतने करोड़

Sat, 17 Mar 2018 09:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की पीरियड क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रेड' कल यानी 16 मार्च को रिलीज हो गई। देश भर के क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छा बताया है। साथ ही दर्शकों को भी अजय का अफसर वाला अंदाज बेहद पसंद आया।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन
पहले ही दिन अजय ने बॉक्स ऑफिस पर रेड मारी और 10.50 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ यह फिल्म 2018 की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर 'पद्मावत' का जलवा कायम है।



 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ने 24 करोड़ के साथ धमाकेदार ओपनिंग दी थी। यह 2018 की सबसे बड़ी ओपनर है। वहीं अक्षय कुमार की 'पैडमैन' ने पहले दिन 10.26 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने अब तक 80 करोड़ की कमाई कर ली है।


 

4 of 5
अजय देवगन
ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन 30 करोड़ तक पहुंचेगा। एनालिस्ट अक्षय राठी के अनुसार, फिल्म की टोटल कमाई 75 करोड़ तक जाएगी। बता दें कि फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपए है। भारत में फिल्म 3400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन
वहीं विदेश में 369 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ में बिके हैं। बता दें कि राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए एक हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें