अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। फिल्म में अजय देवगन एक बागी के रोल में हैं, फिल्म की कहानी एक घोड़े आजाद के ईद-गिर्द बुनी गई है। साथ ही कहानी में आजादी से पहले का बैकड्रॉप है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में लॉन्च हो रहे हैं। फिल्म ‘आजाद’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अजय देवगन, राशा और अमन देवगन भी मौजूद रहे, फिल्म की बाकी टीम भी मौजूद रही। सभी फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आए।