फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

De De Pyaar De 2: अजय देवगन की 'रेड 2' ही बनी 'दे दे प्यार दे 2' में देरी की वजह, आगे खिसकी फिल्म की रिलीज डेट

Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

De De Pyaar De 2-Raid 2: 'रेड 2' की तरह ही अजय देवगन की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज की तारीख को आगे खिसकाया जा रहा है। इसकी वजह 'रेड 2' ही है।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेड 2' की नई रिलीज डेट का एलान किया है। अभिनेता की यह फिल्म पहले अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हुई और निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख को स्थगित कर आगे खिसका दिया। वहीं, अब अभिनेता की दूसरी फिल्म की रिलीज डेट को भी अब आगे खिसकाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
रेड 2 - फोटो : एक्स
'रेड 2' की रिलीज में बदलाव
दरअसल, 'रेड 2' की तरह ही अजय देवगन की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज की तारीख को आगे खिसकाया जा रहा है। इसकी वजह 'रेड 2' ही है। दरअसल, 'दे दे प्यार दे 2' पहले 1 मई, 2025 को रिलीज होने वाली ही थी, लेकिन बीते दिन मंगलवार को अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर 1 मई, 2025 को 'रेड 2' की रिलीज की घोषणा की। अब 'दे दे प्यार दे 2' को टकराव से बचने के लिए आगे खिसकाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सितंबर में रिलीज होगी 'दे दे प्यार दे 2'
रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन की उनकी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 को अब सितंबर की नई रिलीज डेट मिलेगी। अब यह कॉमेडी फिल्म अगले साल सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दे दे प्यार दे 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। अब इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार है।

4 of 5
रेड 2 - फोटो : एक्स @taran_adarsh
गुमनाम नायकों की कहानी है ‘रेड 2’
अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ आयकर विभाग के गुमनाम नायकों की कहानी बताएगी। उनकी किताबों से सच्ची घटनाएं सामने लाएगी। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभिनेता रितेश देशमुख ‘रेड 2’ में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। सीक्वल को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के तहत बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन-आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम
दे दे प्यार दे 2 के कलाकार
'दे दे प्यार दे 2' का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। टी-सीरीज के निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग इसका निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। फिल्म में आर माधवन भी नजर आएंगे, जो रकुल के पिता की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें