फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की बेटी नीसा ने शेयर की बचपन की तस्वीर, देखिए 16 साल में बदल गईं कितनी

Thu, 31 Oct 2019 07:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nysa Devgn and Ajay Devgn - फोटो : instagram
बॉलीवुड सितारों के बच्चे सिनेमाजगत में आने से पहले काफी मशहूर हो जाते हैं। ऐसी ही एक स्टार किड का नाम नीसा देवगन हैं। नीसा हमेशा अपनी ड्रेस और मेकअप को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में नीसा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नीसा ने अपने बचपन और अभी की तस्वीर पिता अजय देवगन के साथ शेयर की। इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि नीसा अजय की लाडली बिटिया हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
nysa devgn - फोटो : amar ujala
इस तस्वीर को नीसा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में एक तरफ छोटी सी नीसा को अजय देवगन गोदी लिए हुए हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में नीसा पिता अजय के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए नीसा ने लिखा- 'हमेशा पापा के लिए छोटी बच्ची रहूंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
Ajay Devgn and Nysa Devgn - फोटो : instagram
इन दोनों तस्वीरों में एक बात खास है और वो है दोनों के बीच का जुड़ाव। नीसा अजय और काजोल दोनों की लाडली बेटी हैं और अक्सर उनके साथ स्पॉट की जाती हैं। नीसा अभी महज 16 साल की हैं। नीसा इस तस्वीर में अजय के साथ लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। यह वही ड्रेस है जिसे पहनकर वह अमिताभ बच्चन के घर दिवाली पार्टी में शरीक हुई थीं। 

4 of 5
युग और नीसा के साथ काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने पीच कलर का लहंगा और सुनहरे रंग की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। नीसा का मेकअप फैंस को पसंद नहीं आया। दरअसल, नीसा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। नीसा बेशक सुंदर लग रही थीं लेकिन यूजर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता अजय के साथ नीसा - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- तुमने 150 किलो मेकअप लगाया है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ये बॉलीवुड के बच्चे अचानक गोरे कैसे हो जाते हैं। एक यूजर ने तो उन्हें 'भूत' तक कह दिया। एक ने लिखा- हे भगवान इसने कितना मेकअप किया हुआ है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा- 'डर रही है या डरा रही है?'

यह भी पढ़ें- KBC 11: 'करोड़पति' बनने सेट पर पहुंची बिल्ली, अमिताभ ने लिखी ये मजेदार बात


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें