फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, यूजर्स बोले- 'ये क्या ड्रेस है?

Sun, 06 Jan 2019 07:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nyasa - फोटो : Instagram
काजोल और अजय देवगन हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं। इस बीच काजोल की बेटी न्यासा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह शॉर्ट ड्रेस में दिखीं। इस ड्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
nysa - फोटो : File Photo
न्यासा की यह तस्वीर एयरपोर्ट की है। इस तस्वीर में न्यासा नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है जो एक नजर देखने में आपको हुडी लग सकती है। यह ड्रेस काफी छोटी है जिसकी वजह से न्यासा यूजर्स के निशाने पर आ गईं। न्यासा की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा - 'ओ तेरी..ये पैंट पहनना भूल गई है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'इसे क्या हुआ ये क्या ड्रेस पहन रखी है।' 
विज्ञापन

3 of 5
nysa devgn - फोटो : Instagram
एक और यूजर ने लिखा - 'मम्मी पापा तो अमीर हैं फिर भी..प्लीज इसे पैंट दे दो।' इस तरह के कई कमेंट्स करके न्यासा को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। न्याया महज 15 साल की है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने न्यासा की तारीफ करते हुए कहा था - 'वह बहुत समझदार है। ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।' 

4 of 5
Ajay Devgn - फोटो : File Photo
नए साल पर अजय ने अपनी लाडली न्यासा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था -  'रोशनी खूबसूरत है लेकिन मेरी बेटी के आगे सब फीका है, हैप्पी न्यू ईयर 2019, सबकी बेटियां खुद के लिए अनमोल होती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Instagram
जिस तरह से अजय और काजोल न्यासा की तस्वीर शेयर कर रहे हैं इससे माना जा रहा है कि दोनों ही बेटी को बड़े परदे पर बहुत जल्द उतारने की तैयारी में हैं। अजय देवगन का एक बेटा भी है जिसका नाम युग है। अजय ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें