बॉलीवुड के 'सिंघम' यानि अजय देवगन की फिल्म 'रेड' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म के साथ ही अजय देवगन जल्द ही बॉलीवुड के 'किंग खान' यानि शाहरुख खान को पीछे छोड़ने वाले हैं। फिल्म 'रेड' जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अब तक 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 98.51 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बॉलीवुड के ट्रेड एनालिस्ट को उम्मीद है कि यह फिल्म इस विकेंड 100 करोड़ रुपए की कमाई पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो अजय देवगन कमाई के मामले में शाहरुख खान को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
3 of 4
बताया जा रहा है कि शाहरुख और अजय देवगन की अभी तक 7-7 फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में पहुंची हैं। इसके साथ ही यह दोनों ही कमाई के मामले में बॉलीवुड के तीसरे हीरो हैं लेकिन 'रेड' अजय की 8वीं फिल्म है जो 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर सकती है।
पता हो कि फिल्म 'रेड' 16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से अब तक फिल्म ने शानदार कमाई की है। बात कि करें 'रेड' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो अब तक इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म 1980 में हुई इनकम टैक्स की असली घटना पर आधारित है।