अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से बतौर लीड एक्टर शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में कीं, जिनमें जिगर, एक ही रिश्ता, दिव्य शक्ति, प्लेटफॉर्म, संग्राम, दिल है बेताब, बेदर्दी, धनवान, दिलवाले, कानून, विजयपथ, सुहाग, नाजायज, हलचल, गुंडाराज, हकीकत, इश्क, प्यार तो होना ही था, होगी प्यार की जीत, गैर, राजू चाचा, तेरा मेरा साथ रहे, हम किसी से कम नहीं आदि फिल्में शामिल हैं। यह सिलसिला आज भी जारी है, लेकिन अगर हम इन सभी फिल्मों पर ध्यान दें तो इनमें एक चीज सबसे ज्यादा कॉमन मिलेगी, वह है लव एंगल। अजय देवगन की पहले ज्यादातर फिल्में लव और क्राइम थ्रिलर होती थीं।