फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन ने कर दी इतनी बड़ी गलती, सरेआम मांगनी पड़ी माफी

Mon, 06 Aug 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
एक्ट्रेस काजोल के जन्मदिन पर अजय देवगन ने तोहफा देने की सोची और काजोल की अपकमिंग फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर रिलीज में अजय देवगन से ऐसी गलती हो गई जिसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
हेलीकॉप्टर ईला
दरअसल, ट्रेलर में फिल्म के लिरिक्स राइटर स्वानंद किरकिरे को क्रेडिट नहीं दिया गया और ना ही उनके नाम का जिक्र है। अजय देवगन को जब इसका पता चला तो उन्होंने स्वानंद किरकिरे से इसके लिए माफी मांगी। बता दें कि ट्रेलर को अजय देवगन के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
काजोल
अजय देवगन ने ट्वीट किया कि 'गलती से हमने हेलीकॉप्टर ईला के ट्रेलर में लिरिक्स राइटर स्वानंद किरकिरे का नाम नहीं दिया है। हम इसे जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं माफी मांगता हूं।' अजय देवगन के ट्वीट के बाद स्वानंद किरकिरे भी रिप्लाई करने में पीछे नहीं रहे।

 

4 of 5
स्वानंद किरकिरे
स्वानंद किरकिरे ने लिखा, 'इसके लिए धन्यवाद सर, हेलीकॉप्टर ईला मेरे दिल के काफी करीब है।'   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन, काजोल
यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले 'बेटा कगाडो' पर आधारित है। फिल्म में काजोल सिंगल मदर बनी हैं। फिल्म में काजोल के बेटे की भूमिका नेशनल अवॉर्ड विनर रिद्धि सेन निभा रहे हैं, जबकि नेहा धूपिया भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें