फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों के लिए 'टोटल धमाल' की टीम ने दिए 50 लाख, पाक से ऐसे लेंगे बदला

Mon, 18 Feb 2019 12:46 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pulwama Martyrs
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' की पूरी टीम ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों की मदद की पेशकश की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Total Dhamaal - फोटो : firstpost
'टोटल धमाल' की पूरी टीम ने सैनिक परिवारों की मदद के लिए 50 लाख रुपये की मदद दी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बात की जानकारी दी कि 'टोटल धमाल' की पूरी टीम क्रू मेंबर, कास्ट और मेकर्स ने शहीदों की फैमिली को 50 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
(Total Dhamaal)
इतना ही नहीं अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए ये भी बताया कि आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए टोटल धमाल की टीम ने फैसला किया है कि वह इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे।

 

4 of 5
Pulwama Martyrs
बता दें इससे पहले सलमान खान ने अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों की मदद की पेशकश की थी। फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की टीम ने भी पुलवामा में हुए शहीदों के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : self
अमिताभ बच्चन ने शहीद हुए परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। वहीं सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 3 लाख, कैलाश खेर ने 10 लाख की मदद सामने आई है। पूरा देश अपनी तरफ से शहीदों के परिवार को सहायता देने के लिए खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें