'संजू', 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' के बाद रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर और अजय देवगन दोनों ही इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। ऐसे में ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
अजय देवगन और रणबीर कपूर दोनों ही एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर पर बात करते हुए अजय देवगन ने बताया 'रणबीर काफी अच्छे एक्टर हैं और वह हमेशा अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं। वह हमारी पीढ़ी के सबसे टेलेंटेड एक्टर में से एक हैं'। वहीं रणबीर भी इस फिल्म से जुड़ कर काफी खुश हैं और फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वह एक बार फिर अजय देवगन के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं'।
रणबीर-अजय की यह फिल्म साल 2019 से शुरू होगी। रणबीर और अजय देवगन ने 8 साल पहले 'राजनीति' में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने सौतेले भाई की भूमिका निभाई थी। दोनों के अभिनय की इस फिल्म में काफी सराहना हुई थी।