अजय देवगन आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । अजय देवगन को बॉलीवुड में काम करते 28 साल हो चुके हैं । अजय ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी । अजय की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी । अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के स्टंट कोरियोग्राफर थे । वहीं मां वीना फिल्म प्रोड्यूसर थीं । आज भी दर्शक अजय देवगन की फिल्मों का इंतजार हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
ajay devgn
अपने करियर के शुरुआती दौर में अजय देवगन लड़कियों के दिल पर भी राज करते थे । यही वजह थी कि बॉलीवुड की कई टॉप हीरोइनों के साथ उनके अफेयर की खबरें आईं । इसमें करिश्मा कपूर और रवीना टंडन शामिल हैं । करिश्मा और रवीना का दिल तोड़ने के बाद अजय ने 1999 में काजोल से शादी की थी ।
विज्ञापन
3 of 7
ajay devgn
काजोल और अजय की शादी को 20 साल हो चुके हैं । इस कपल की प्रेमकहानी में कई उतार-चढ़ाव आए । काजोल ने अजय से उस समय शादी की थी जब उनका करियर पीक पर था। अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी।
4 of 7
kajol
फिल्म इंडस्ट्री के जानकार कहते हैं कि इन दोनों में प्यार इसी फिल्म से पनपा। तब तक इस अफेयर को शक्ल नहीं मिली थी। 1995 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काजोल एक बड़ी स्टार बन गईं। 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में दोनों ने अपनी-अपनी मोहब्बत का इजहार किया।
विज्ञापन
5 of 7
kajol ajay devgn
इसके बाद इन दोनों ने देर नहीं की और 1999 में महाराष्ट्रियन तरीके से यह शादी कर ली। शादी के बाद काजोल पहले की तरह फिल्में करती रहीं। इसके बाद उनकी अजय देवगन के साथ ही 'राजू चाचा', 'दिल क्या करे' जैसी फिल्में आईं। अजय देवगन ने अपनी शादी के बारे में एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान बात की थी ।
विज्ञापन
6 of 7
ajay devgn
अजय देवगन ने बताया, 'मैं नहीं चाहता था कि शादी पर ज्यादा हो-हल्ला हो इसलिए सारी तैयारियां चुपचाप की। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले किसी को भनक लग गई। उसने पेपर में छाप दिया। फिर हमारी शादी का वेन्यू बदलकर मेरा घर हो गया। मेरी शादी में ज्यादा मेहनत नहीं लगी। मैं अपने कमरे से निकल कर छत पर गया, उधर शादी की और वापस अपने बेडरूम में आ गया।'
अजय ने अपनी और काजोल की लवस्टोरी के बारे में बताया, 'मैं बहुत चुपचाप रहता था। काजोल समझती थी कि मैं घमंडी हूं। हम दोनों बहुत कम बातें करते थे। लेकिन धीरे से बात शुरू हुई और फिर हम आगे बढ़े। हम दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। पहले हम दोस्त बने और फिर एहसास हुआ कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। मैं बहुत बड़े स्तर पर शादी नहीं करना चाहता था इसलिए सब चुपचाप हुआ।'