फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'49 का हीरो और 19 की हीरोइन', ये तो नाइंसाफी है अजय साहब

Wed, 26 Oct 2016 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अपने दो दशक से भी ज़्यादा लंबे करियर में अजय देवगन ने कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया है, लेकिन जब आपको अजय और उनकी हीरोइनों के बीच उम्र का फासला पता चलेगा तो आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उम्र में अजय से छोटी होने के बावजूद बेहतरीन कैमिस्ट्री में नज़र आईं।
विज्ञापन

जब यंग हीरोइनों पर भारी पड़े उम्रदराज अजय देवगन

2 of 6
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'शिवाय' से डेब्यू करने जा रहीं ऐक्ट्रेस एरिका कार की जो फिल्म में अजय देवगन के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। एरिका उम्र में अजय देवगन से लगभग 19 साल छोटी हैं लेकिन फिल्म में दोनों की बीच की बेहतरीन कैमिस्ट्री को देखकर कहीं से नहीं लगता कि इनके बीच उम्र का इतना ज़्यादा फासला है।
विज्ञापन

जब यंग हीरोइनों पर भारी पड़े उम्रदराज अजय देवगन

3 of 6
अजय देवगन ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ में भी काम किया है। दोनो फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में साथ नज़र आए थे और इनके बीच की कैमिस्ट्री सभी को बेहद पसंद आई। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के वक्त जहां सोनाक्षी की उम्र 25 साल थी वहीं अजय देवगन की उम्र 43 साल थी..यानि दोनों के बीच तकरीबन 18 साल का गैप था। क्यूं चौंक गए ना ? ये बिल्कुल सच है पर सोनाक्षी और अजय देवगन की जोड़ी को देखकर लगता नहीं कि दोनों के बीच इतना एज गैप होगा।

जब यंग हीरोइनों पर भारी पड़े उम्रदराज अजय देवगन

4 of 6
क्या कोई अजय देवगन के साथ अमृता राव की जोड़ी सोच सकता है ? लेकिन ऐसा हुआ है। इन दोनों ने फिल्म ' द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में साथ काम किया था और उस वक्त अमृता की उम्र 21 साल थी जबकि अजय 33 साल के थे। दोनों के बीच इतना फासला होने के बावजूद जो बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिली उसके लोग आज भी कायल हैं।
विज्ञापन

जब यंग हीरोइनों पर भारी पड़े उम्रदराज अजय देवगन

5 of 6
और कुछ ऐसा ही किस्सा फिल्म 'कयामत' में भी देखने को मिला जिसमें अजय देवगन अपने से कई साल छोटी नेहा धूपिया के साथ रोमांस करते नज़र आए। इस फिल्म में नेहा और अजय देवगन के बीच 11 साल का फर्क था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब यंग हीरोइनों पर भारी पड़े उम्रदराज अजय देवगन

6 of 6
फिल्म 'दिलजले' में भी अजय देवगन और उनकी हीरोइन सोनाली बेंद्रे के बीच काफी एज डिफरैंस था बावजूद इसके दोनो की दमदार कैमिस्ट्री ने ना सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बनाई बल्कि फिल्म को भी हिट का टैग दिलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें