Total Dhamaal
वहीं, 22 फरवरी को 'टोटल धमाल' और एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी। टोटल धमाल फिल्म धमाल का तीसरा पार्ट है। फिल्म का दूसरा भाग डबल धमाल थी जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी संग इस बार अजय देवगन मस्ती करते नजर आएंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर लंबे अरसे बाद बड़े परदे पर एक साथ दिखाई देंगे।