बॉलीवुड के कुछ सितारे अपनी फिल्मों के अलावा परिवार और रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। आम भारतीय की तरह उनके लिए भी हर रिश्ता बेहद खास होता है। इनमें चाहे एक्टर किसी का भाई हो या किसी का चाचा या फिर किसी का दामाद। बात करें दामाद की तो बॉलीवुड में कुछ ऐसे एक्टर हैं जो अभी भी सुपरहिट की गिनती में आते हैं तो वहीं ऐसे भी सितारे रहे हैं जिनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उनका रिश्ता बॉलीवुड के बड़े-बड़े घरानों से जुड़ा है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के 8 मोस्ट पॉपुलर दामादों की।
विज्ञापन
2 of 9
ajay devgan, kajol
- फोटो : ajay devgan, kajol
बॉलीवुड में अजय देवगन की एक्शन फिल्मों का सिक्का आज भी बरकरार है। उन्होंने साल 1999 में एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर सोमू मुकर्जी की बेटी काजोल से शादी की थी। बॉलीवुड में अजय और काजोल की जोड़ी को काफी अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 9
dimple kapadia and akshay kumar
- फोटो : social media
इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। बता दें कि अक्षय हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद हैं। अक्षय ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की है। अक्षय का बॉलीवुड करियर 90 के दशक से अभी भी टॉप पर चल रहा है।
4 of 9
kunal khemu
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड स्टार अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर कुणाल खेमू बड़े परदे पर कुछ कमाल नहीं कर सके और उन्होंने अपने से उम्र में पांच साल बड़ी गर्लफ्रेेंड सोहा अली खान से शादी कर ली। बता दें कि सोहा बेहद ही अमीर घराने से हैं। इनकी शादी साल 2014 में हुई थी और इनकी एक बेटी इनाया भी है। शायद ही आपको पता हो कि साल 2009 में आई फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों ने एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी और प्यार का इजहार भी किया था। वहीं, दो साल साथ रहने के बाद कुनाल ने सोहा को पेरिस में शादी के लिए प्रपोज किया।
विज्ञापन
5 of 9
Aishwarya And Dhanush
- फोटो : file photo
दुनियाभर में पॉपुलर सॉन्ग कोलावरी डी से फेमस हुए साउथ एक्टर धनुष को नई पहचान बॉलीवुड फिल्म रांझना से भी मिली थी। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भगवान माने जाने वाले मेगास्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की है।
विज्ञापन
6 of 9
Kunal Kapoor
- फोटो : file photo
यह बात आपके लिए जरूर चौंकाने वाली हो सकती है। क्योंकि एक्टर कुणाल कपूर को आप फिल्म रंग दे बसंती से जानते हैं लेकिन उनकी पत्नी बॉलीवुड के कितने बड़े घराने से हैं इस बात से आप वाकिफ नहीं होेंगे। बता दें कि कुणाल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Fardeen and Natasha khan
- फोटो : file photo
इस कड़ी में बॉलीवुड हैंडसम एक्टर फरदीन खान का भी नाम आता है। उन्होंने 70 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा से साल 2005 में शादी की थी। फिल्मों में फ्लॉप रहे फरदीन खान ने साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
8 of 9
sharman joshi
- फोटो : file photo
एक्टर शरमन जोशी बॉलीवुड में अपने कॉमेडी स्टाइल से बहुत ही फेमस हैं। उन्हें गोलमाल और ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स से बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी। शायद ही आपको पता हो कि शरमन पुरानी फिल्मों के मशूहर विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं।
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार रहे एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की। गौरव ने एक्टर सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से शादी की है। गौरव रिश्ते में एक्टर संजय दत्त के जीजा लगते हैं।