एयरपोर्ट पर एक्शन सुपरस्टार अजय देवगन भी नज़र आए। इनके साथ यहां इनका पूरा परिवार भी नज़र आया। बेटा युग, बेटी न्यासा और पत्नी काजोल भी यहां एक साथ दिखाई दिए। ये सभी जर्मनी से अपनी छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। ये सभी अपने अपने फैशन सेंस के साथ फैमिली गोल्स सेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Rani Mukerji
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म मरदानी के सीक्वल पर काम खत्म कर चुंकी रानी मुखर्जी को भी मायानगरी के एयरपोर्ट पर देखा गया। इस शाइनी ब्लू ट्रैक सूट में रानी बिलकुल फ्री मूड में लग रही हैं। इस बरसात के मौसम में नीले रंग का ये ट्रैक सूट पहने रानी फैशन गोल्स भी सेट कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Iulia Vântur
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर भी एयरपोर्ट पर खास अंदाज में नज़र आईं। हल्के नीले रंग की शर्ट, नीचे काली पैंट्स और इस ट्रिब्ली हैट को पहने यूलिया नए तरह का फैशन गोल सेट कर रही हैं। हालांकि ये हैट खास तौर पर मर्दों के लिए होती है, पर यूलिया के ऊपर ये खूब जंच रही है।
4 of 8
Aditya Roy Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
करण जौहर की फिल्म कलंक के देव चौधरी और महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म सड़क 2 के बलवान को भी मायानगरी के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आदित्य रॉय कपूर यहां इस कैजुअल अंदाज़ में नज़र आए। फिल्म सड़क 2 के अलावा आदित्य इन दिनों फिल्म मलंग पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Khushi Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी मायानगरी के एयरपोर्ट से निकलती नज़र आईं। खुशी कपूर ने यहां सिंपल ओवरसाइज हुडी पहना है। इस ब्लैक कलर के ओवरसाइज हुडी के साथ खुशी कपूर ने कॉम्फी पेंट्स पहनी हैं। खुशी ने अपने एयरपोर्ट लुक को पूरा करने के लिए वाइट स्नीकर्स और गोयार्ड टोटे बैग भी कैरी किया है।
विज्ञापन
6 of 8
Neha Dhupia
- फोटो : amar ujala mumbai
एयरपोर्ट पर नज़र आने वालों में नई नई मां बनीं नेहा धूपिया भी नज़र आईं। यहां नेहा धूपिया भी काफी स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आईं। मां बनने के बाद बढ़े वजन से लगता है नेहा को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अभी भी नेहा पहले की तरह पूरी शिद्दत से फोटोग्राफरों को पोज़ दे रही हैं।
विज्ञापन
7 of 8
esha Gupta
- फोटो : amar ujala mumbai
और ये हैं अभिनेत्री ईशा गुप्ता। हरदम सेक्सी ऑर हॉट डिजाइनर ड्रेसेज में नज़र आने वाली ईशा यहां ट्रैडीशनल अटायर में नज़र आईं। इस हल्के गुलाबी रंग के सूट में ईशा बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इन दिनों ईशा दो फिल्मों की तैयारियां कर रही हैं, एक है देसी मैजिक तो दूसरी है हेरा फेरी 3।
अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारियों में लगे मिस्टर परफेक्शिन्सट आमिर खान को मायानगरी के एयरपोर्ट पर इस अंदाज़ में स्पॉट किया गया। ऊपर गाढ़े नीले रंग की टी शर्ट, नीचे बलून पैंट्स और स्पोर्ट्स शूज़ पहने आमिर बिलकुल टूरिस्ट वाइब्स दे रहे हैं। आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नज़र आए आमिर पूरे दो साल बाद लाल सिंह चड्ढा में नज़र आएंगे।