फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल अगेन' के बाद फिर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अजय देवगन, 2 साल बाद मानी डायरेक्टर की बात

Sat, 17 Mar 2018 05:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgan
एक्शन से कॉमेडी करने उतरे अजय देवगन एक बार फिर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा बटोरा था। अजय एक्शन और कॉमेडी दोनों ही तरह की फिल्मों में काम करने में माहिर है और इसी को देखते हुए उन्होंने एक और फिल्म अपने नाम कर ली है....
विज्ञापन

2 of 5
ajay devgan
2007 में वेलकम जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपनी नई कॉमेडी फिल्म के लिए अजय को चुना है और अजय ने भी इस पर हामी भर दी है। फिल्म का नाम 'साढ़े साती' है।  
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : ANI
फिल्म की कहानी की अगर बात की जाए तो पूरी कहानी फिल्म के हीरो के आसपास ही घूमती है जो कि पिछले 7 साल से बेड लक से जूझ रहा है। इसलिए फिल्म को साढ़े साती कहा जा रहा है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में होने की संभावना है।

4 of 5
Ajay Devgan
बता दें कि अभी फिल्म के लिए पूरी स्टारकास्ट को चुना नहीं गया है। खबर यह  भी आ रही थी कि अजय ने सिर्फ रोहित शेट्टी की फिल्म को ही साइन किया है। लेकिन अजय को जब अनीस बजमी ने स्क्रिप्ट पढ़वाई तो उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajay Devgan
अनीश ने बताया कि इससे पहले लगभग 2 साल तक उन्होंने अजय को कई कहानियां दिखाई लेकिन अजय उनकी किसी भी स्टोरी पर मुहर नहीं लगाई। अब जाकर अजय को साढ़े-साती की कहानी पसंद आई और उन्होंने उसे तुरंत हां कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें