फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दे दे प्यार दे' बॉक्स पर कर रही अच्छी कमाई, तो अजय ने शेयर की तब्बू संग 20 साल पुरानी फोटो

Tue, 21 May 2019 10:30 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
फिल्म अभिनेता अजय देवगन और तब्बू 90 के दशक से साथ काम करते आ रहे हैं। बीती कुछ फिल्मों में वे दृश्यम, गोलमाल और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार में एक साथ दिखाई दिए। इस जोड़ी ने 20 साल पहले कई हिट फिल्मों में काम किया। अब अजय ने तब्बू के साथ एक फोटो शेयर की है जो फिल्म तक्षक के सेट की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn, Tabu - फोटो : Amar Ujala
अजय ने ये फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो देखकर कह सकते हैं कि अभिनेत्री तब्बू इसमें अजय के साथ बैठी हुईं दिख रही हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वहीं, अजय इस फोटो में नींद में भरे हुए हैं। बता दें कि तब्बू ने कहा कि सलमान और अजय उनके ऐसे दोस्त हैं जो उनके लिए जीवनभर तक साथ देंगे।  

विज्ञापन

3 of 5
tabu
बात करें फिल्म एडीटर से निर्देशक बने अकीव अली की फिल्म दे दे प्यार दे की तो इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग जमा दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिन में ही अपनी मेकिंग की लागत वसूल ली थी और अब रविवार को पहले दिन के मुकाबले कलेक्शन में आए 40 फीसदी उछाल ने फिल्म के निर्माताओं को खुश कर दिया है। 

4 of 5
De De Pyaar De - फोटो : twitter
फिल्म को दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी से काफी फायदा हो रहा है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, तब्बू, जावेद जाफरी, सन्नी सिंह और आलोक नाथ स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकएंड में करीब 40 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
De De Pyar De - फोटो : Amar Ujala
रविवार को देश के कई इलाकों में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने के बावजूद फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया था। रिलीज के इस तीसरे दिन फिल्म दे दे प्यार दे ने भारत में 14 करोड़ 74 लाख रुपये कमाए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें