फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: एक्टिंग में नहीं लेकिन यहां मार खा गए अजय देवगन

Sun, 02 Apr 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 7
अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई सालों तक बॉलीवुड में राज करने के बाद भी अजय का जलवा आज वैसा ही है, जैसे पहले हुआ करता था। कॉमेडी और एक्शन के सरताज कहे जाने वाले अजय ने अब तक 90 से उपर फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

2 of 7
फूल और कांटे फिल्म
अजय ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में उनका दो बाइक्स के बीच एंट्री लेना काफी हिट हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी एक्टर ने इतने खतरनाक स्टंट से फिल्म में एंट्री ली हो।
विज्ञापन

3 of 7
इश्क फिल्म का पोस्टर
'फूल और कांटे' ने अक्षय को एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित किया। इसके बाद उन्हें केवल एक्शन फिल्मों के ही ऑफर आने लगे। 1997 में आई फिल्म 'इश्क' से उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में हाथ आजमाया। फिल्म बड़ी हिट रही और अजय के उपर से एक्शन हीरो का तमगा हट गया। इसके बाद अजय ने रोमांटिक फिल्में भी कीं लेकिन दर्शकों को वो ऐसे कम पसंद आए।

4 of 7
जख्म फिल्म
अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए अजय को कई अवॉर्ड भी मिले हैं। जहां कुछ एक्टर्स जिंदगी भर नेशनल अवॉर्ड के लिए तरसते हैं वहीं अजय को फिल्मों में काम करने के 8 साल के भीतर ही पहला नेशनल अवॉर्ड मिल गया था। 'जख्म' फिल्म के लिए उन्हें ये अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की फैंस और क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की थी। वहीं 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए उन्हें दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

5 of 7
यू, मी और हम फिल्म
अजय ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी ख्वाहिश हमेशा से निर्देशक बनने की थी। उनकी परवरिश फिल्मी माहौल में हुई थी। उनके पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे। अजय ने निर्देशन में हाथ तो आजमाया लेकिन फिल्मों जितनी सफलता हासिल नहीं हुई। उन्होंने 2008 में पहली फिल्म निर्देशित की जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'यू, मी और हम' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन

6 of 7
अजय देवगन
उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म 'शिवाय' भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। ये फिल्म अजय का ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसके लिए उन्होंने काफी पैसे खर्च किए थे। लेकिन दर्शकों ने फिल्म में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनका एक्टिंग करियर जितना शानदार रहा है, उसके मुकाबले डायरेक्टर के तौर पर वो फ्लॉप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजय देवगन
अजय को कॉमेडी और एक्शन फिल्मों में ही पसंद किया जाता है और इस बात को वो अच्छे से समझ गए हैं। इसलिए पिछले कुछ समय से वो केवल इसी जौनर की फिल्में कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'गोलमाल 4' जल्द ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें