अजय देवगन
- फोटो : Social media
ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ में लीड रोल इदरीस एल्बा निभाते हैं जिसमें वह अंडरकवर रहकर गुनाहों का पर्दाफाश करते हैं। यहां वैसे ही किरदार में अजय देवगन दिखेंगे। सीरीज का निर्देशन चर्चित फिल्में ‘वेटिंलेटर’ और ‘फरारी की सवारी’ के निर्देशक राजेश मापुस्कर को सौंपा गया है। अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ की ओटीटी रिलीज के बाद उनकी दो फिल्में और निर्माणाधीन हैं, ‘मैदान’ और ‘मे डे’। फिल्म ‘मैदान’ वह बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के साथ बना रहे हैं। और, ‘मे डे’ के निर्माता निर्देशक वह खुद है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।