फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करेंगी अजय देवगन की ये फिल्में, फैंस जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 01 Feb 2019 07:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन - फोटो : SELF
बॉलीवुड में एक से एक सुपरहिट फिल्में देने वाले अजय देवगन ऐसे कलाकार हैं जिनके पर्दे पर आते ही दर्शक सीटियां बजाने लगते हैं। 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले अजय देवगन हिट फिल्मों की गारंटी माने जाते हैं। निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके पीछे भागते हैं। बीते साल भी उनकी फिल्म 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। 2019 में उनकी कई फिल्मों आने वाली हैं। अजय देवगन के पास अभी कई फिल्में हैं और इन फिल्मों के जरिए उनपर करीब हजार करोड़ से ज्यादा का दांव लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Total Dhamaal
डायरेक्टर इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘टोटल धमाल’ का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। साल की पहली मल्टी स्टारर वाली ये फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में सालों बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी दिखने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
ajay devgan
'तानी जी: द अनसंग वॉरियर' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। मराठा वॉरियर ताना जी की कहानी बन रही इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में अजय के साथ सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। खबर है कि इस फिल्म में अजय की रियल लाइफ वाइफ काजोल, फिल्म में भी अजय की पत्नी की किरदार निभाती नजर आएंगी।

4 of 6
ajay devgan
इन फिल्मों के साथ अजय देवगन के पास कई बायोपिक फिल्में भी हैं। इसमें से एक फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम बायोपिक है। खबर है कि अजय सैय्यद अब्दुल का ही किरदार निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अजय फुटबॉल के मैदान पर कड़ी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
ajay devgan
‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में वो सिख योद्धाओं के द्वारा सारागढ़ी में लड़ी गई लड़ाई को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘केसरी’ भी इसी विषय पर आधारित मानी जा रही है लेकिन अजय ‘सन ऑफ सरदार 2’ को बहुत बड़े स्तर पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ajay devgan - फोटो : youtube
डायरेक्टर लव रंजन के बैनर तले बनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ एक रॉम-कॉम होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, जिम्मी शेरगिल और रकुरप्रीत सिंह जैसे बड़े एक्टर्स दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें