अजय देवगन बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वो एक शब्द भी ना कहें तो भी उनकी आंखें पूरी अदाकारी कर देती हैं। फिल्म इंडस्ट्री का ये सिंघम आज 47 साल के हो रहे हैं।
विज्ञापन
अजय देवगन चाहते थे डायरेक्टर बनना, बन गए हीरो
2 of 9
अजय देवगन ने अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। अजय देवगन का चेहरा बेहद सामान्य और ग्लैमर से दूर रहने वाले अभिनेता के रूप में अपनी पहचान भी बनाई। यही कारण है कि अजय लगभग दो दशक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लेकिन कम लोगों को ही पता है, वे अभिनेता बनना ही नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
अजय देवगन चाहते थे डायरेक्टर बनना, बन गए हीरो
3 of 9
अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशक बनने का सपना लेकर आए थे। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के नामी स्टंट मैन रहे हैं। जबकि उनकी मां वीणा देवगन ने एक-दो फिल्मों का निर्माण किया था। घर में फिल्मी माहौल के होने कारण अजय देवगन की रुचि भी फिल्मों की ओर हो गई और वह फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे।
अजय देवगन चाहते थे डायरेक्टर बनना, बन गए हीरो
4 of 9
पढाई पूरी करने के बाद वह निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुई जो उन दिनों नई फिल्म 'फूल और कांटे' के निर्माण में व्यस्त थे और एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो रूमानी भूमिका के साथ साथ एक्शन दृश्य भी कर सके। यहीं उनकी निगाह में अजय देवगन आ गए।
विज्ञापन
अजय देवगन चाहते थे डायरेक्टर बनना, बन गए हीरो
5 of 9
अजय देवगन को 'फूल और कांटे' मिल गई। फिल्म बेहद सफल रही। इसके बाद अजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए। अजय देवगन ने एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई। अदय देवगन के हेयर-स्टाइल ने भी युवाओं के बीच जबरदस्त प्रसिद्धि पाई।
विज्ञापन
अजय देवगन चाहते थे डायरेक्टर बनना, बन गए हीरो
6 of 9
साल 2002 में आई अजय देवगन की ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के समीक्षक पुरस्कार से समानित किया गया। साथ ही वह अपने सिने कैरियर में दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये गये। इसके बाद अजय ने कॉमेडी भी की है और संजीदा भूमिकाएं भीं। वो लगातार सफलता की सीढ़िया चढ़ रहे हैं। फिल्मों की तरह ही उनकी मुहब्बत का कहानी भी कम मजेदार नहीं।
विज्ञापन
अजय देवगन चाहते थे डायरेक्टर बनना, बन गए हीरो
7 of 9
- फोटो : getty
अजय देवगन और काजोल आज बॉलीवुड के सफल पति-पत्नी माने जाते हैं। दोनों जब शुरू में मिले थे, तो ज्यादा बात नहीं करते थे। यहां तक कि फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान काजोल अपने रिलेशनशिप को लेकर अजय से बात किया करती थीं।
अजय देवगन चाहते थे डायरेक्टर बनना, बन गए हीरो
8 of 9
अजय और काजोल को एक के बाद एक कई फिल्में साथ में मिलीं, दोनों के ही दूसरे रिलेशन खत्म हो गए और दोनों करीब आते चले गए। 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
अजय और काजोल की शादी को 17 साल हो गए हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों आज भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। एक-दूसरे के काम को दोनों पूरी अहमियत देते हैं।