भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ 10 भारतीय भाषाओं में बनने जा रही बाहुबली फेम निर्देशक एस एस राजमौली की फिल्म आरआरआर में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। उन्होंने हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात का ऐलान किया।
विज्ञापन
2 of 5
Ajay Devgan
- फोटो : file photo
डायरेक्टर एस एस राजामौली ने कहा कि अजय देवगन का किरदार फिल्म के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आएगा जब कहानी फ्लैशबैक में जाएगी। उन्होंने बताया कि आरआरआर 1920 के कालखंड में सेट की गई एक काल्पनिक कहानी है और इसमें दो क्रांतिकारियों अलूरी सीताराम राजू और कुमार भीम की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : file photo
दक्षिण भारत में इन दोनों क्रांतिकारियों के नाम बड़ी श्रद्धा से लिए जाते हैं। राजामौली के मुताबिक इन दोनों क्रांतिकारियों के जीवन की तमाम घटनाएं किसी को नहीं पता है। किसी को ये भी नहीं पता कि दोनों के जीवन के उस लंबे अंतराल में क्या कुछ घटा जब ये दोनो सार्वजनिक जीवन से दूर थे। हमारी कोशिश इस फिल्म में ये दिखाने की होगी कि आखिर तब क्या कुछ इनके साथ हुआ होगा।
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : social media
फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर का किरदार कुमार भीम का होगा जबकि मशहूर अभिनेता राम चरन दिखेंगे अलूरी सीताराम राजू के किरदार में। राजामौली ने इस फिल्म को पहली अखिल भारतीय फिल्म बताते हुए कहा कि अजय देवगन और आलिया भट्ट दोनों ने इस फिल्म की कहानी सुनते ही हां कर दी।
अजय देवगन ने फिल्म की कहानी सुनाने के लिए समय मांगा और अपने स्टाफ को फिल्म के लिए डेट्स निकालने का निर्देश दे दिया। आलिया भट्ट की जोड़ी इस फिल्म में राम चरन के साथ बनेगी और उनके किरदार का नाम सीता होगा। आलिया को फिल्म की कहानी राजामौली ने अपनी यात्राओं के बीच एक हवाईअड्डे पर सुनाई थी। फिल्म अगले साल 30 जुलाई को रिलीज होगी।