फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 'अय्यारी' के आर्मी अफसर ने जवानों के साथ कैसे सेलीब्रेट किया बर्थडे?

Thu, 18 Jan 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sidd
अक्सर आप सेलिब्रिटीज के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखते हैं तो ये जानने की जिज्ञासा उठती है कि किसने कब और कहां अपने बर्थडे का जश्न मनाया और कौन-कौन शख्स इसमें शामिल हुए। बता दें कल बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आगे की स्लाइड्स में देखें कैसे अलग अंदाज में सिद्धार्थ ने अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

2 of 4
sidd
सिद्धार्थ ने अपना जन्मदिन जैसलमेर में बीएसएफ शिविर में जवानों के साथ मनाया। दरअसल 'अय्यारी' के फिल्मकार नीरज पांडे और अभिनेता मनोज, राकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा के साथ बीएसएफ शिविर का दौरा करने गये थे।
विज्ञापन

3 of 4
sidd
'अय्यारी' की टीम ने जवानों से मुलाकात की। जिसके बाद उन्हें जवानों ने इनवाइट किया और सिद्वार्थ का जन्मदिन मनाया। जवानों ने उनका केक भी कटवाया। इसके लिए सिद्धार्थ ने सभी जवानों को शुक्रिया अदा दिया।
विज्ञापन

4 of 4
sidd
बता दें सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म 'अय्यारी' को लेकर बहुत  उत्साहित हैं। फिल्म नौ फरवरी को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने पहली बार वर्दी पहनी है। सिद्धार्थ को वर्दी में देखकर उनके पिता बहुत खुश हुए हैं। उनके पिता ने उनसे विशेष रूप से फोन करके कहा कि आर्मी की वर्दी में वह बहुत जंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें