फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमउम्र हीरो के साथ ज्यादा रोमांटिक लगती है ऐश, ये रहे सबूत

Thu, 27 Oct 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन दिनों जिसका जादू सभी के सिर चढकर बोल रहा है वो हैं ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन। ऐश्वर्या आजकल अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर चर्चा में हैं और सबसे ज़्यादा इस बात के लिए कि वो फिल्म में उम्र में खुद से छोटे रनबीर कपूर के साथ रोमांस करती नज़र आ रहीं हैं। रनबीर के साथ ऐश्वर्चा की जिस तरह की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है उससे कहीं भी ये नहीं लगता कि ऐश ने अपना चार्म खो दिया है।
 
विज्ञापन

रनबीर और अभिषेक बच्चन को काबू में कर इस हीरोइन ने उड़ाए सभी के होश

2 of 5
हालांकि सिर्फ रनबीर ही ऐसे यंग ऐक्टर नहीं हैं जिनके साथ ऐश ने फिल्मी पर्दे पर रोमांस किया हो। इस लिस्ट में ऐक्टर विवेक ओबरॉय भी हैं जिनके साथ ऐश ना सिर्फ रिलेशन में थीं बल्कि फिल्म 'क्यूं हो गया ना' में साथ काम किया था। हालांकि दोनों की जोड़ी को कुछ खास पसंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

रनबीर और अभिषेक बच्चन को काबू में कर इस हीरोइन ने उड़ाए सभी के होश

3 of 5
विवेक के अलावा ऐश अभिषेक बच्चन के साथ भी रोमांस करती नज़र आईं। अभिषेक ऐश से उम्र दो-तीन साल छोटे हैं पर दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से कुछ एक फिल्मों में उनकी जोड़ी को सराहा भी गया। बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली और अभी उनकी एक बेटी भी है।

रनबीर और अभिषेक बच्चन को काबू में कर इस हीरोइन ने उड़ाए सभी के होश

4 of 5
वहीं अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या ने ऐक्टर अक्षय खन्ना के साथ काम किया जो उम्र में उनसे एक-दो साल छोटे थे। दोनों फिल्म 'आ अब लौट चलें' में साथ नज़र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनबीर और अभिषेक बच्चन को काबू में कर इस हीरोइन ने उड़ाए सभी के होश

5 of 5
तो बेशक ऐश्वर्या ने फिल्मों में उम्र में खुद से छोटे इन सभी ऐक्टरों के साथ काम किया हो लेकिन जिस ऐक्टर के साथ उनकी जोड़ी को सबसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है वो हैं रनबीर कपूर। फैंस अगर 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए उत्साहित हैं तो वो सिर्फ ऐश और रनबीर की जोड़ी की वजह से, जो फिल्म में काफी धमाल मचा रही है। उम्मीद है कि इस जोड़ी का जादू बॉक्स ऑफिस पर भी चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें