फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक को 2 साल काम ना मिलने पर आया ऐश्वर्या राय का बयान, पति के करियर के लिए किया इतना बड़ा त्याग

Thu, 30 Aug 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक बच्चन 2 साल बाद अपनी नई फिल्म के साथ बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं । इससे पहले उन्हें साल 2016 में फिल्म 'हाउसफुल 3' में देखा गया था । वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के पास भी फिल्मों के कई ऑफर हैं । फिल्म 'गुलाब जामुन' में ऐश और अभिषेक साथ-साथ नजर आने वाले हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं । फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करेंगे । खबरों की मानें तो अभिषेक के साथ काम करने के लिए ऐश ने संजय लीला भंसाली का ऑफर छोड़ दिया है । हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐश से अभिषेक के करियर से जुड़ा सवाल पूछा गया ।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या आराध्या
अभिषेक को 2 साल काम ना मिलने पर ऐश ने कहा, 'अभिषेक का काम से ब्रेक लेना एक अच्छा कदम था ।' जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने 'गुलाब जामुन' के लिए हां क्यों कहा । तब ऐश ने जवाब दिया, 'मैंने इस फिल्म के लिए पिछले साल की शुरुआत में ही हां कर दी थी।'

4 of 5
ऐश्वर्या राय
'उस समय अभिषेक अपने काम से ब्रेक पर थे। उनका यह फैसला अच्छा था, क्योंकि मुझे लगता है कि हर क्षेत्र के काम में ब्रेक जरूर होना चाहिए। वह सिर्फ कुछ समय खाली बैठकर यह सोचना चाहते थे कि उन्हें आगे क्या करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश ने आगे बताया, 'फिर अभिषेक ने 'मनमर्जियां' को चुना और अब अनुराग के निर्देशन में बन रही 'गुलाब जामुन' को। हम जल्द ही इसे करने की योजना बना रहे हैं।' ऐश के पास 'वो कौन थी' और 'दिन और रात' जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें