फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू

Fri, 06 May 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
22 साल तक पाकिस्तान की जेल में यातनाएं सहने के बाद जिंदगी की जंग हारने वाले सरबजीत को पुण्यतिथि पर याद कर उनकी बहन और बेटियां खूब रोईं। इस मौके पर मौजूद ऐश्वर्या और रिचा चड्ढा भी अपने आंसू ना रोक सकीं। कार्यक्रम का नजारा ऐसा बन गया कि सबकी आंखें ही भर आई। तस्वीरों को देख आपकी भी आंखों में आंसू आ जाएंगे।
विज्ञापन

बहन-बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू

2 of 7
- फोटो : solaris
तीन साल पहले पंजाब के सरबजीत ने लाहौर की जेल में दम तोड़ दिया था। साथी कैदियों ने उसको मार डाला था। सरबजीत की जिंदगी और उसकी बहन दलबीर कौर के उसकी रिहाई के लिए किए गए प्रयासों पर ओमांग कुमार फिल्म बना रहे हैं। 'सरबजीत' नाम से बन रही ये फिल्म 20 मई को रिलीज होने जा रही है। सरबजीत की तीसरी बरसी (4 मई) पर मुंबई में सरबजीत का परिवार और फिल्म के कलाकार उनको श्रद्धांजलि देने जुटे। इस दौरान जब बहन और बेटियों ने सरबजीत की जवानी की बातों को याद किया तो हर कोई रो पड़ा।
विज्ञापन

बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू

3 of 7
- फोटो : solaris
ऐश्वर्या ने फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया है। सरबजीत की बातों पर वो लगातार अपने आंसू रोकने की कोशिश करती रहीं और लगातार उनकी आंखों से आंसू टपकते रहे। वो अपने आंसू रोक भी लेतीं लेकिन जिस वक्त सरबजीत की पत्नी और बेटी फूटकर रोईं हर आंख नम हो गई।

बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू

4 of 7
- फोटो : solaris
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने इस दौरान कई बातें बताईं। सरबजीत की बीवी सुखप्रीत कौर और बेटी पूनम की सिसकियों ने रुकने का नाम नहीं लिया। सबसे ज्यादा गमजदा माहौल तब हो गया जब दलबीर ने रणदीप को गले लगा उससे एक वादा मांग लिया।
विज्ञापन

बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू

5 of 7
- फोटो : solaris
इस दौरान रिचा चड्ढा लगातार सुखप्रीत को समझाती रहीं लेकिन खुद अपने आप को ही वो नहीं संभाल पाईं। दलबीर ने जब रणदीप से कहा कि वो उसको सरबजीत जैसा ही लगता है और उससे वादा करे कि अर्थी को कंधा जरूर देगा, तो माहौल में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू

6 of 7
- फोटो : solaris
फिल्म में पाकिस्तान के वकील का रोल करने वाले दर्शन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू

7 of 7
- फोटो : solaris
इस दौरान रणदीप हुडा लगातार सरबजीत के परिवार से बात करके माहौल को हल्का करने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें