फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रेग्नेंसी को छुपाकर Cannes में प्रचार के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या, सदमे में चला गया था डायरेक्टर

Mon, 20 May 2019 12:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
aishwarya rai, madhur bhandarkar - फोटो : social media
कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं ऐश्वर्या राय ने अपने गोल्डन लुक से तहलका मचा दिया है। ऐश्वर्या लगातार 18वीं बार रेड कार्पेट पर वॉक कर रही हैं। वैसे तो ऐश्वर्या कान में खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही हैं लेकिन एक बार ऐसा हुआ जब उनके साथ विवाद भी जुड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
aishwarya rai, madhur bhandarkar - फोटो : social media
डायरेक्टर मधुर भंडाकर ने ऐश को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म हीरोइन के लिए साइन किया था। ऐश्वर्या ने फिल्म साइन तो कर ली लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी की बात छुपाकर रखी। मधुर भंडारकर शुरुआत से ही ऐश्वर्या को फिल्म में लेना चाहते थे। 
विज्ञापन

3 of 7
Aishwarya Rai - फोटो : social media
मधुर भंडाकर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए कई साल से मेहनत कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए 40 लोकेशन फाइनल की थीं। फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस को भी फाइनल कर लिया। जिसके बाद साल 2011 में प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, ऐश्वर्या राय और मधुर भंडारकर कान में पहुंचकर फिल्म का आधिकारिक एलान किया। बाद में फिल्म के मेकर्स को ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी की बात पता चली। इसके बाद वो बेहद नाराज हुए और उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया।

4 of 7
madhur bhandarkar - फोटो : file photo
मधुर भंडारकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'फिल्म में ऐसे सीन थे जो किसी भी इंसान के दिमाग पर गहरा असर छोड़ सकते थे। फिल्म की 8 दिन की शूटिंग हो चुकी थी। तभी मेरी असोसिएट डायरेक्टर एक एक्ट्रेस के साथ रिहर्सल कर रही थी। वो स्लिप हो गई और उसे काफी चोट आई। कई बार ऐसे ख्याल आते हैं कि अगर मेरी एसोसिएट की जगह ऐश गिर जातीं तो मैं जिंदगी भर खुद को माफ नहीं कर पाता। फिल्म में एक्ट्रेस को स्मोक करना था लेकिन प्रेग्नेंट महिला के लिए स्मोकिंग ठीक नहीं।'
विज्ञापन

5 of 7
aishwarya rai - फोटो : file photo
मधुर भंडारकर ने आगे बताया कि 'फिल्म में कई चीजें ऐसी थीं जो एक प्रेग्नेंट महिला को नुकसान पहुंचा सकती थीं। हमें ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर एक न्यूज चैनल से मिली। तब वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं। ये फिल्म इंडस्ट्री विश्वास पर चलती है। जिसे ऐश्वर्या ने तोड़ दिया था। इस फिल्म की घोषणा कान में हुई थी।'
विज्ञापन

6 of 7
aishwarya rai - फोटो : file photo
मधुर ने बताया कि 'फिल्म की कुछ शूटिंग हो चुकी थी और 65 दिन की शूटिंग बची थी। हम कैमरे पर 6-7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस को नहीं दिखा सकते थे। हमने कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया और इस वजह से मैं डिप्रेशन में चला गया था। मैं 8 दिन तक ऑफिस नहीं गया। मुझे लगा कि ये सच दुनिया को बता देना चाहिए इसलिए बता दिया।' बाद में ऐश्वर्या की जगह इस फिल्म में करीना को लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Aishwarya Rai - फोटो : file photo
ऐश्वर्या और मधुर के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि एक्ट्रेस ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस भी भेज दिया। ऐश्वर्या नहीं चाहती थीं कि हीरोइन फिल्म से जुड़ा कोई भी फोटोशूट सामने आए। साथ ही हिदायत दी गई कि फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐश्वर्या राय के नाम का किसी भी सूरत में इस्तेमाल ना किया जाए। फिल्म से निकाले जाने के बाद ऐश्वर्या ने अपनी एक्टिंग फीस मेकर्स को लौटा दी थी। खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या राय, मधुर द्वारा इस मामले पर लिखे गए लंबे-चौड़े ब्लॉग से खुश नहीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें