सालों से फैन्स ऐश्वर्या से गुजारिश कर रहे थे कि वह सोशल मीडिया पर आएं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की फैन फॉलोविंग देखने के बाद भी उन्होंने कभी भी इस बारे में नहीं सोचा। मगर शुक्रवार को जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की शुरुआत की तो देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोविंग एक लाख के पार पहुंच गई। हालांकि, इंस्टाग्राम की ओर से अभी उनके अकाउंट को वेरिफाई नहीं किया गया है जिसकी वजह से कई लोग इस असमंजस में हैं कि aishwaryaraibachchan_arb उनका आधिकारिक हैंडल है या नहीं। इस वजह से भी पूर्व मिस वर्ल्ड की फैन फॉलोविंग उम्मीद से बहुत कम है।