बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती है। खूबसूरती के साथ ही वह अपने विनम्र स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में वह कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची थीं जहां ऐश्वर्या ने अपने लुक से लोगों को दीवाना बना दिया था। अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक फैन को गले लगाती नजर आ रही हैं।