बिग बी अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में बच्चन बहू ऐश्वर्या की मैनेजर के लहंगे में आग लगने पर किसने सबसे पहले फुर्ती दिखाई और किसे उनकी जान बचाने का क्रेडिट मिलना चाहिए, इसे लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गुरुवार को दिन भर तरह तरह की चर्चाएं चलती रहीं। इस बारे में पहली बाजी शाहरुख खान की पीआर टीम ने मारी और उन्हें इस हादसे का हीरो बना दिया, लेकिन ये हकीकत सामने आने के बाद कि ऐश्वर्या की मैनेजर की जान शाहरुख ने नहीं बल्कि खुद ऐश्वर्या राय ने बचाई, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में चलते रहना वाला पीआर वॉर एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।