फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये 2 टॉप एक्ट्रेसेज आपस में हैं बड़ी दुश्मन, दोनों में कलह की वजह है यह फ्लॉप एक्टर

Sun, 29 Apr 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
rani and Aishwarya
बॉलीवुड में स्टार्स के बीच अफेयर के बाद ब्रेकअप की बात आम हो चली है। लेकिन एक एक्टर को पाने के लिए दो एक्ट्रेस में दुश्मनी हो जाना कोई छोटी बात नहीं है। बॉलीवुड की दो टॉप की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन इन दोनों एक्ट्रेस के बीच कैसा रिश्ता है बहुत कम लोग जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
Rani and Aishwarya
एक समय था जब बॉलीवुड की ये दोनों सुपरहिट एक्ट्रेस की दोस्ती की बड़ी मिसाल दी जाती थी। लेकिन देखते ही देखते दोनों में कब दुश्मनी घर कर गई पता ही नहीं चला। 
विज्ञापन

3 of 10
Rani Mukerji
लेकिन इस दुश्मनी के पीछे बहुत बड़ा कारण था। जी हां, आपको बता दें कि इस दुश्मनी की वजह कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ही हैं। 

4 of 10
रानी मुखर्जी
साल 2004 में आई फिल्म युवा के दौरान रानी और अभिषेक बच्चन के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। रानी भी अभिषेक की लाइफ में बहुत अहमियत रखने लगी थीं। 
विज्ञापन

5 of 10
रानी मुखर्जी
इधर बिग बी के घर में भी यह मान लिया गया था कि रानी और अभिषेक जल्द ही शादी कर लेंगे। उस दौरान रानी और अभिषेक ने बंटी और बबली जैसी सुपरहिट फिल्म भी दी थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने भी आइटम नंबर किया था। 
विज्ञापन

6 of 10
फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन का किस
लेकिन, संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म ब्लैक में रानी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया। लेकिन इस फिल्म में रानी और अमिताभ के बीच हुए कुछ सीन्स को लेकर अभिषेक और जया, रानी से खफा हो गए। 
विज्ञापन

7 of 10
अभिषेक बच्चन
वहीं, रानी से दूर होते बच्चन परिवार को देखते हुए ऐश्वर्या ने इस बात का फायदा उठाते हुए अभिषेक से शादी करना मुनासिब समझा। 

8 of 10
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan
रानी और अभिषेक में बात इतनी बढ़ गई थी कि रानी को ऐश और अभिषेक की शादी में इंविटेशन भी नहीं भेजा गया था। 

9 of 10
rani and Aishwarya
इसके बाद से तो बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या की सबसे बड़ी दुश्मन मानी जाती हैं और कई बार मीडिया में भी इनकी दुश्मनी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

10 of 10
रानी मुखर्जी
वहीं, फिल्म बंटी और बबली के दो साल बाद 2007 में अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। इसके 7 साल बाद  2014 में रानी ने भी यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली। बता दें कि दोनों की ही एक-एक बेटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें