सोनम कपूर की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन के न आने पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। कहा जा रहा था वह इसलिए नहीं आईं क्योंकि सोनम ने एक बार उन्हें एक इवेंट के दौरान आंटी और दूसरी जनरेशन का कह दिया था, लेकिन सोनम कपूर के रिसेप्शन पर पहुंचकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने बता दिया है कि वह पुरानी कड़वाहट भूल चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Aishwarya Rai
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनम ने खुद ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी शादी में आने का न्योता दिया था। कुछ मिनट हुई इस बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने सोनम के इस न्योते को काफी खुशी से स्वीकार भी किया था। यही वजह है कि ऐश ने भी 9 साल पुरानी बात भूलकर बड़प्पन दिखाया।
विज्ञापन
3 of 4
aishwarya at sonam kapoor wedding
बता दें 2009 में ऐश्वर्या राय ने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर एक साथ जाने से मना कर दिया था। यह विवाद यहीं नहीं रुका। इसके बाद सोनम ने मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या को 'आंटी' कह दिया था। यह बात ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।
तभी से ही इन दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे। कई ज्वैलरी ब्रांड और कांस में दोनों एक्ट्रेस की कोल्ड वॉर देखने को मिली। हालांकि इस विवाद पर सोनम कई मौके पर बोलीं, लेकिन ऐश्वर्या ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी।