फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के शुरू में ही छोड़ी 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में, वर्ना आज अमिताभ से बड़ी स्टार होतीं उनकी बहू

Sat, 17 Mar 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'दिन और रात' भी है। हाल ही में ऐश्वर्या ने अपनी करियर के शुरुआती दिनों का एक्सपीरियंस शेयर किया। ऐश्वर्या ने बताया कि मॉडलिंग से पहले ही उन्हें फिल्मों का ऑफर मिला था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने कहा, 'जब मैं मॉडलिंग कर रही थी तब धर्मेश दर्शन मुझे आमिर खान के साथ 'राजा हिंदुस्तानी' में कास्ट करना चाहते थे। दूसरी तरफ यश चोपड़ा मुझे शाहरुख खान के साथ 'मैंने तो मोहब्बत कर ली' ऑफर की। बाद में वो फिल्म 'दिल तो पागल है' कहलाई।'
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने आगे कहा, 'मैंने दोनों ही ऑफर रिजेक्ट कर दिए थे। मेरी कहानी थोड़ी अलग थी। मैं बाकी न्यूकमर की तरह अपनी फिल्म के हिट होने का इंतजार नहीं कर रही थी। मैंने एक साथ दो-तीन फिल्में साइन की थी। सबसे पहले, मणिरत्नम की इरूवर रिलीज हुई।'

4 of 6
ऐश्वर्या राय
बता दें कि ऐश्वर्या ने इरूवर से ही डेब्यू किया था। इसके तुरंत बाद 'जीन्स', 'आ अब लौट चलें', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'ताल' रिलीज हुई। बता दें कि ऐश्वर्या मणिरत्नम की बहुत बड़ी फैन थीं। इसलिए ऐश्वर्या ने उनकी ही फिल्म से डेब्यू किया। 
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय
जबकि ऐश्वर्या को दो सुपरहिट फिल्मों 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' को छोड़ने का अफसोस रहा होगा। जब ऐश को 'राजा हिंदुस्तानी' ऑफर की गई, उस वक्त वो पढ़ाई कर रही थीं और अपना ध्यान नहीं बांटना चाहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय
इसके अलावा ऐश को 'कुछ-कुछ होता है' में टीना का रोल भी ऑफर किया गया था। लेकिन ऐश की डेट्स मैच नहीं हो पाई थीं। इसके बाद ऐश ने 'दोस्ताना' का ऑफर भी ठुकरा दिया था। ऐश्वर्या का मानना था कि उनके फिल्म में होने से जॉन और अभिषेक दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें