फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

Fri, 13 May 2022 07:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सेलेब्स अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही कई सेलेब्स के हमशक्ल भी मिल चुके हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की तरह हूबहू दिखने वाले इब्राहिम कादरी की तस्वीरें वायरल हुई थीं और अब ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली एक लड़की सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली एक लड़की के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। खास बात ये है कि लड़की सभी वीडियो में ऐश्वर्या राय के गानों पर डांस या फिर लिप्सिंग करती दिख रही हैं। वीडियो में यह लड़की बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह दिख रही है। ये बात कहना गलत नहीं होगा कि देखने वालों को भी इसमें आसानी से धोखा हो सकता है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस लड़की को ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का टैग दे चुके हैं।    

विज्ञापन

3 of 4
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन है ऐश्वर्या राय की हमशक्ल
ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम आशिता राठौर है। सोशल मीडिया पर आशिता की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने वीडियो डालती रहती हैं। आशिता को इंस्टाग्राम पर 69 हजार 900 लोग फॉलो करते हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
ऐश्वर्या राय की हमशक्ल - फोटो : इंस्टाग्राम
लेटेस्ट वीडियो पर फैंस ने किए ये कमेंट
आशिता राठौर अपने लेटेस्ट वीडियो में गाना ‘मेरे दिल को ये क्या हो गया' पर एक्ट और लिप्सिंग करती दिख रही हैं और दूसरे वीडियो में वह ऐश्वर्या के गाने ‘तेरी राहों में है' पर लिप्सिंग करती दिख रही है। इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ऐश्वर्या राय।' वहीं एक दूसरे फैन ने हैरानी जताते हुए लिखा है, 'कोई इतना सिमिलर कैसे है सकता है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें