फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ काम करने से बच रहीं ऐश्वर्या राय, बताए ऐसे बहाने अभिषेक को नहीं हो रहे हजम

Sat, 03 Feb 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक बच्चन
फिल्म 'ऐ दिल है मु‌श्किल' से वापसी करने के बाद ऐश्वर्या राय के करियर का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इन दिनों ऐश अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास एक और प्रोजेक्ट है। वहीं अभिषेक बच्चन के पास स्क्रिप्ट्स की कमी है। लंबे समय से उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया है।
विज्ञापन

2 of 4
अभिषेक बच्चन
खबरों की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या को फिल्ममेकर राजेश आर सिंह ने एक फिल्म ऑफर की है। इसमें दोनों 8 साल बाद साथ नजर आ सकते हैं। साल 2010 में ऐश और अभि ने फिल्म 'रावण' में साथ काम किया था। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फैंस दोनों को फिर एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अभिषेक बच्चन
फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें ऐश और अभि पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। ऐश्वर्या राय सोच-समझकर स्क्रिप्ट चुनती हैं। वो चाहती हैं क‌ि स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए जाएं। जो कि हो नहीं पा रहा है। इसलिए फिलहाल के ‌लिए फिल्म लटक गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
अभिषेक बच्चन
इसके अलावा ऐश्वर्या अपनी अगली फिल्म 'रात और दिन' के लिए खास तैयारियां कर रही हैं। लेकिन पति के साथ फिल्म करने का मौका मिला तो वो पीछे हटती नजर आ रही हैं। इसकी वजह क्या है अभी यह पता नहीं चल पाया है। फीस को लेकर भी ऐश और प्रोड्यूसर्स की बात फंस रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें