फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से वापसी करने के बाद ऐश्वर्या राय के करियर का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इन दिनों ऐश अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास एक और प्रोजेक्ट है। वहीं अभिषेक बच्चन के पास स्क्रिप्ट्स की कमी है। लंबे समय से उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया है।