फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: ऐश्वर्या राय को 'ऐश' बुलाने पर जमकर भड़कीं थीं जया बच्चन, कहा था- वो क्या तुम्हारी दोस्त है

Wed, 14 Apr 2021 01:03 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन, ऐश्वर्य राय
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू हैं। साल 2007 में ऐश्वर्या ने अमिताभ और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी। ऐसे में जब सास-बहू की जोड़ी की बात हो तो ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का जिक्र जरूर होता है। कहा जाता है कि जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय को लेकर काफी पजेसिव हैं। जया बच्चन को हमेशा ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है।एक बार तो जया बच्चन ऐश्वर्या के लिए बुरी तरह भड़क गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल
यह पूरा मामला साल 2013 का है। उस समय जया बच्चन और ऐश्वर्या राय सुभाष घई की पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी से निकलते वक्त कुछ फोटोग्राफर्स ने दोनों की तस्वीरें खींचनी चाहीं। कैमरे वाले ऐश्वर्या उनके नाम से आवाज लगाते हुए फोटो की रिक्वेस्ट करने लगे। कुछ तो ऐश्वर्या को ऐश तक कहे लगे।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल
इतना सुनते ही सासू मां जया फोटोग्राफर्स पर भड़क जाती हैं। वह कहती हैं कि 'ऐश क्या होता है? क्या वह तुम्हारी स्कूल फ्रेंड है?'  उन्होंने ये भी कहा कि आप लोगों को थोड़ी इज्जत करनी आनी चाहिए। आप ऐश्वर्या मैम नहीं बोल सकते क्या?

4 of 5
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : फाइल
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी से पहले जया बच्चन करण जौहर के टॉक शो में पहुंची थीं। जया बच्चन से पूछा गया कि बच्चन परिवार में ऐश्वर्या कैसे फिट हुईं? उन्होंने कहा, 'वह प्यारी है। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मुझे उसकी क्वालिटी पसंद है जहां वह सब के पीछे खड़ी होती है। एक अन्य उसकी खूबसूरत बात है कि वह परिवार में अच्छे से फिट हुई। वह जानती हैं कि हमारे अच्छे दोस्त कौन हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram
बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में आई फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया। कहा जाता है कि फिल्म 'गुरू' की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और ऐश्वर्या के स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें