फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वृंदा को ऐश्वर्या ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, आराध्या के साथ तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Sun, 24 May 2020 10:58 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या, वृंदा राय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। वहीं आज (24 मई) मां वृंदा के जन्मदिन के खास मौके पर ऐश्वर्या ने मां की तस्वीर साझा की है। फोटो में वृंदा के साथ ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
आराध्या, वृंदा राय - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मां वृंदा राय के जन्मदिन पर बेटी ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। ऐश्वर्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां वृंदा राय की दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वृंदा राय अकेले दिखाई दे रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी नातिन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, वृंदा राय - फोटो : सोशल मीडिया
मां वृंदा की दोनों तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेत्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हमारी डार्लिंग मम्मी-डोड्डा, हम अपनी बर्थडे गर्ल को बहुत प्यार करते हैं।' सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की मां की तस्वीर वायरल हो रही हैं और अभिनेत्री के फैंस भी उनकी मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या, अभिषेक बच्चन, - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि बीते दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या की वजह से सुर्खियों में थीं। हाल ही में आराध्या ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं के लिए ड्रॉइंग बनाई थी। बेटी की ड्रॉइंग की तस्वीर को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। आराध्या ने अपनी ड्रॉइंग के जरिए सभी मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, सेना, सफाई कर्मचारी, पुलिस, टीचर्स, मीडिया को शुक्रिया अदा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या, अभिषेक बच्चन, - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी ड्राइंग में आराध्या अपने माता-पिता के साथ घर में नजर आ रही हैं, जबकि कोरोना संकट में घर के बाहर वायरस से जंग लड़ रहे मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, पुलिस, सेना, सफाई कर्मचारी, टीचर्स, मीडियाकर्मियों को भी दिखाया। ड्राइंग में आराध्या ने हाथ जोड़ते हुए इन सभी का शुक्रिया अदा भी किया। बेटी की ड्रॉइंग को साझा करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन  ने लिखा था, 'मेरी प्यारी आराध्या का आभार और प्यार'। 
 


पढ़ें: लॉकडाउन के बीच नताशा ने मंगेतर हार्दिक पांड्या के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें